बरबीघा: इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बनाए गए कुल 13 परीक्षा केंद्र, 6 परीक्षा केंद्र बरबीघा में किए गए स्थापित
शिक्षा पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि यह इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा को लेकर जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 7 परीक्षा केंद्र शेखपुरा में व 6 परीक्षा केंद्र बरबीघा शहर में स्थापित किए गए हैं। बरबीघा में एसकेआर कॉलेज, राज राजेश्वर हाई स्कूल, प्लस टू हाई स्कूल, ज्ञान निकेतन स्कूल, टाउन हाई स्कूल व तैलिक बालिका स्कूल शामिल हैं।