गोगरी: मांगों के समर्थन में गोगरी में सेविकाओं का प्रदर्शन, बाल विकास परियोजना कार्यालय के बाहर दिखाई एकजुटता
खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष गुरुवार को सेविकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों से पहुंचीं सेविकाओं ने शाम करीब चार बजे तक धरना देते हुए अपनी एकजुटता का परिचय दिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान सेविकाओं ने काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए सरकार और विभाग के प्रति अप