फतेहपुर: गया के रंगूनगर में 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का बच्चा, 7 घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया
Fatehpur, Gaya | Jul 17, 2026 गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र के रंगून नगर में 3 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चला और मासूम को बाहर निकाल लिया गया। खेलते-खेलते 3 साल का मासूम बच्चा पीयूष कुमार करीब 30 फीट गहरे खुले बोरवेल में जा गिरा, इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।