सतना, मसोहावल मोड़। सतना–पन्ना मार्ग पर मसोहावल मोड़ के पास सड़क की बदहाल स्थिति के कारण एक ट्रक पलट गया, जिससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर लंबे समय से सड़क क्षतिग्रस्त है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाने से हो रहे हादसे।