दिनारा: जनता दर्शन कार्यक्रम में विधायक ने सुनीं समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
Dinara, Rohtas | Apr 26, 2026 दिनारा स्थित सिद्धि विनायक बैंक्वेट हॉल कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रमुखता से रखीं।0इस दौरान दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बातें गंभीरता से सुनीं।