शाहपुर: बड़े बजरंग मंदिर के पुजारी पंडित अज्जू महाराज के ब्रह्मलीन होने पर घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके ने जताया गहरा शोक,
Shahpur, Betul | Jul 3, 2026 घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर शाहपुर क्षेत्र के बड़े बजरंग मंदिर के पुजारी श्रद्धेय पंडित अजय परसाई (अज्जू महाराज) के ब्रह्मलीन होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुखद और हृदयविदारक समाचार बताते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।