झांसी: ग्राम गांधीपुरा में छात्र-छात्राओं को पेंसिल और कॉपी भेंट कर मनाया गया सपा के प्रदेश सचिव महेश कश्यप का 48वां जन्मदिन
Jhansi, Jhansi | Mar 21, 2025 समाजवादी पार्टी के पीडीए जन संवाद बुंदेलखंड प्रभारी प्रदेश सचिव महेश कश्यप का जन्मदिन पूरे बुंदेलखंड के सातों जिलों में छात्र छात्राओं को पेंसिल, रबड़, कापी आदि भेंट कर व केक काटकर कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। उनका 48वाँ जन्मदिन पर बबीना विधानसभा के ग्राम गांधीपुरा स्थित शीतला माता के मंदिर में प्रशाद चड़ाकर व आशीर्वाद लेकर स्कूली बच्चों के साथ मनाया।