धनघटा तहसील क्षेत्र के कोचरी फीडर पर शुक्रवार को बिजली की समस्या को लेकर हैसर ब्लॉक क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग के एसडीओ व जेई का घेराव किया है। वही बताया कि बिजली की समस्या हम लोगों को काफी हो रही है, वहीं भाजपा नेता शिवेंद्र पाठक से एसडीओ व जेई से नोकझोंक भी जमकर हुई है। वहीं ज्ञापन देकर जल्द से जल्द बिजली सुधार की मांग की है।