उनियारा: रतनपुरा में 26 अप्रैल को होगा धाकड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन
Uniara, Tonk | Apr 25, 2026 रतनपुरा गांव में धाकड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन रविवार को होगा। शनिवार को दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सामूहिक विवाह सम्मेलन में होने वाली भोजन व्यवस्था को लेकर शनिवार से ही तैयारी शुरू हो गई।