इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | Jul 1, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 27 जून को उसकी बेटी को देवेंद्र अपने साथ ले गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। पिता ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।