कुशलगढ़: कुशलगढ़ में 16 जुलाई तक पुलिस का सख्त सड़क सुरक्षा अभियान, अब बिना हेलमेट निकले तो कटेगा चालान
राजस्थान पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत कुशलगढ़ में भी बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गुरुवार शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी प्रवीणसिंह ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की है।