बेगूसराय: आगामी सरस्वती पूजा के लिए विधि-व्यवस्था को लेकर मुख्य सचिव बिहार ने वर्चुअल बैठक की
मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में आगामी सरस्वती पूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु वर्चुअल बैठक गुरुवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गई. इस बैठक के दौरान कार्यालय कक्ष से डीएम तुषार सिंगला जुड़े. इस मौके पर डीएम ने बताया कि सरस्वती पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कई दिशा-निर्देश मिला है.