बेगूसराय: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वर्णजयंती पुस्तकालय में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित, DM-SP शामिल हुए
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार की सुबह 11:00 बजे स्वर्णजयंती पुस्तकालय में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में डीएम तुषार सिंगल एवं एसपी मनीष ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन निवेदित किया. इस मौके पर डीएम ने कहा कि आज के युवाओं को महात्मा गांधी के बताएं मार्गों पर चलने की जरूरत है.