गोंडा: दुबावल गांव निवासी शख्श ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चार पर दर्ज कराया केस
Gonda, Gonda | Feb 5, 2024 दुबावल गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के दुबावल गांव के राजू के मुताबिक वह अपने खेत को जा रहा था तो पुरानी रंजिश को लेकर गांव के चार लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की ,यही नहीं बचाव में आई उसकी पत्नी को भी पीटा ,शिकायत की गई है पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।