गोंडा: धानेपुर इलाके की युवती को 4 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद मिली दुत्कार तब दर्ज कराया एफआईआर
Gonda, Gonda | Feb 4, 2024 गोंडा जिले के धानेपुर इलाके की रहने वाली एक युवती को 4 साल तक लिव इन इन रिलेशनशिप में रहना महंगा पड़ गया है। युवती के मुताबिक कथित प्रेमी पति ने शादी किये बगैर उसे चार साल तक पत्नी की तरह रखा जब उसने शादी का दबाव बनाया तो दो लाख दहेज की मांग की नहीं दे पाने पर मारपीट कर भगा दिया।जिस पर परेशान होकर कथित प्रेमी पति सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।