अनूपपुर: सिद्ध बाबा धाम में वट सावित्री व्रत श्रद्धा के साथ मनाया गया
ग्राम पंचायत दैखल-पयारी स्थित प्रसिद्ध सिद्ध बाबा धाम में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और विधि-विधान से वट सावित्री व्रत पूजन किया। महिलाओं ने बरगद वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की,पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा तथा सावित्री-सत्यवान की कथा श्रवण किया। धाम परिसर पूर