शाजापुर: दीपावली पर आगजनी से बचाव के लिए नगर पालिका ने किए खास इंतजाम, सीएमओ ने दी जानकारी
नगरपालिका शाजापुर ने दीपावली पर्व पर होने वाली संभावित आगजनी की घटनाओं से सुरक्षा और बचाव के लिए खास इंतजाम किए हैं लालघाटी पर पटाखे के लिए लगी दुकानों के आसपास एक फायर ब्रिगेड और कर्मचारी 24 घन्टे तैनात रहेगा तो वही दीपावली पर्व के चलते किसी भी हादसे या घटना से निपटने के लिए 24 घंटे के लिए कर्मचारी के साथ वाटर वर्क्स पर एक फायर ब्रिगेड तैयार रहेगी।