धमतरी: जिला अस्पताल में 450 बिस्तरों का होगा विस्तार, ट्रामा सेंटर एवं विशेष इकाइयों का भी होगा विकास
धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और परिजनों से मुलाकात कर इलाज व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने चिकित्सकों को संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अटल आरोग्य लैब का अवलोकन किया।