दरभंगा: सतर्कता के लिए तटबंधों पर सुरक्षा व्यवस्था और गश्ती कार्य को लेकर हुई बैठक
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता मे संभावित बाढ़ वर्ष के लिए सतर्कता और सुनियोजित रूप से तटबंधों पर गश्ती कार्य सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य कारगर व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दरभंगा एवं जल निस्सरण प्रमंडल दरभंगा के सभी कार्यपालक अभियंताओं व मौजूद लोगों के साथ बैठक हुई। यह जानकारी शनिवार की शाम 5.30 बजे दी गई।