गुनौर: हरद्वाही के जानकी रमन मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध, बड़ी चोरी
Gunnor, Panna | Apr 27, 2026 गुनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरद्वाही में बीती रात अज्ञात चोरों ने धार्मिक आस्था पर चोट पहुंचाते हुए जानकी रमन मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे मिले और अंदर का सामान बिखरा हुआ था, जिसे देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया।