रामनगर: बुढ़वल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
बुढवल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिला। युवती की पहचान अगानपुर गांव निवासी स्वाती पुत्री जगतपाल सिंह के रूप में हुई है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बुढवल को रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली उपनिरीक्षक संजीव कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे।