हाथरस: पुलिस ने टेंपो चालकों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
अवगत कराना है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई के सदर कोतवाली के तालाब चौराहा पर ठेकेदार द्वारा नगर पालिका से निर्धारित फीस से अधिक टेंपो चालकों को डरा धमकाकर अवैध वसूली की जा रही है उक्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए SP के नेतृत्व में यातायात प्रभारी निरीक्षक एवं सदर कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया गया।