गोला: बड़हलगंज के निजी अस्पताल में महिला की मौत के मामले में मृत्यु प्रमाण पत्र विवाद गहराया
Gola, Gorakhpur | Jun 16, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत कुशीनगर निवासी महिला के मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर विवाद गहरा गया है। मृतका की बहन ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दूसरा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराया गया है।