सगड़ी: गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पदयात्रा एवं जन चौपाल का आयोजन, जनता के बीच विकास और जनकल्याण पर हुआ संवाद
Sagri, Azamgarh | Jun 21, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के तत्वाधान में रविवार शाम को पदयात्रा एवं जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाना तथा जनता से संवाद स्थापित करना रहा ।