पथरगामा: पथरगामा पाला कीर्तन के अंतिम दिन श्री राम जन्म प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु गुंजा जय श्री राम का जय घोष
प्रखंड के सोनारचक पंचायत अंतर्गत कारीकादर गांव में रविवार को 11:00 दिन में पाला कीर्तन का समापन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। पाला कीर्तन के अंतिम दिन प्रसिद्ध पाला कीर्तन गायिका श्रीमती भरत प्रिया रानी ने भक्ति गीत के माध्यम से भगवान श्री राम के जन्म और उनके आदर्श जीवन पर भावपूर्ण वर्णन किया।