महाराजपुर: महाराजपुर एवं गढ़ी मलहरा में लगाए जाएंगे जनकल्याण शिविर,लोगों को मिलेगा लाभ
कलेक्टर पार्थ जेसवाल ने अधिकारियों को जनकल्याण शिविर लगाने के लिए निर्देशित किया है। महाराजपुर में 14 से 16 जून एवं गढ़ीमलहरा में 16 से 18 जून जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे,जिनमें लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट जनसंपर्क विभाग ने आज 11 जून शाम 6:00 बजे जारी किया है।