घोड़ाडोंगरी: शोभापुर से निकली भव्य बोल बम कांवड़ यात्रा, विधायक योगेश पंडाग्रे ने कांवड़ियों संग बाबा मठारदेव के दरबार में किया दर्शन
सावन माह के पावन अवसर पर सारनी में भव्य बोल बम कांवड़ यात्रा निकाली गई। जेरी चौक शोभापुर से सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई कांवड़ यात्रा मस्जिद चौक होते हुए नगर देवता बाबा मठारदेव मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िए और भोले भक्त शामिल हुए। विधायक योगेश पंडाग्रे भी कांवड़ियों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा में शामिल हुए और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते