जबलपुर: गोहलपुर: युवक पर बदमाशों ने चाकुओं से किया हमला, हालत गंभीर, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीती रात गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक पर कुछ बदमाशों ने घेर कर चाकुओं से प्राणघातक हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया, इस दौरान युवक लहूलुहान अवस्था में सड़क पर ही अचेत अवस्था में गिर गया, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया, वहीं हमलावारो के जाने के बाद आस पास के लोगों ने गोहलपुर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया