करनैलगंज: मकर संक्रांति पर सरयू घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़, 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान
गोंडा जिले में मकर संक्रांति का पर्व भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। करनैलगंज और पसका घाट पर सरयू नदी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिला। गुरुवार सुबह 4 बजे से स्नान शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक 70 हजार से अधिक लोग आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालु सूर्य देव की पूजा कर रहे थे। वहीं सुरक्षा और व्यवस्था के लिए SDRF, NDRF, पुलिस व प्रशासन की टीमें तैनात थीं।