बारां: बारां में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 100 कनेक्शन काटे गए, एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Baran, Baran | Feb 14, 2026 शहर में बिजली चौरी के खिलाफ निगम ने सख्त अभियान चलाया है। इस कार्रवाई में शनिवार को 100 से अधिक परिसरों के अवैध विद्युत कनेक्शन हटाए गए हैं। यह अभियान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उन उपभोक्ताओं के खिलाफ शुरू किया गया है, जिनके अस्थाई या स्थायी रूप से विच्छेदित कनेक्शनों के बावजूद अवैध उपयोग जारी था।