बारां: बजट से निराश आशा सहयोगिनिया मानदेय वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर 16 फरवरी को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देंगी
Baran, Baran | Feb 14, 2026 बारां जिले की समस्त आशा सहयोगिनियां स्थानीय कोटा रोड पर स्थित कार्यालय जिला कलेक्ट्रेट पर 16 फरवरी, सोमवार को प्रातः 11 बजे एकत्रित होकर श्रम एक्ट कानून अनुसार न्यूनतम मानदेय वृद्धि कर 816 रूपए प्रतिदिन करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं वित मंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष राजस्थान सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा।