मऊरानीपुर: मऊरानीपुर CHC में मरीजों की बाढ़, रोज़ 600 पार आंकड़ा, वायरल और उल्टी-दस्त से बढ़ी टेंशन
मऊरानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रोजाना 600 से अधिक लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें वायरल फीवर और उल्टी-दस्त के मरीज सबसे ज्यादा हैं। डॉक्टरों ने लोगों को साफ-सफाई रखने और सतर्क रहने की सलाह दी है।