अररिया: अररिया में 1215 किलो गांजा बरामद, पिकअप वैन और बाइक सहित दो तस्कर गिरफ्तार
Araria, Araria | May 5, 2026 अररिया जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 1215 किलोग्राम गांजा, एक पिकअप वैन, एक बाइक और दो मोबाइल जब्त किए हैं। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।