कलेर: कलेर में भाकपा-माकपा का जोरदार प्रदर्शन, लूट का दौर खत्म करने का किया आह्वान
Kaler, Arwal | Apr 7, 2026 भाकपा एवं माकपा कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पर जनता के ज्वलंत सवालों को लेकर भाकपा अंचल सचिव कॉमरेड सुरेश सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। सीपीआई व सीपीएम के जिला नेता उपस्थित रहे। सीपीआई जिला सचिव कॉमरेड अरुण कुमार पासवान (अधिवक्ता) ने कहा, "आज लूट का दौर चल रहा है। लाल झंडा मजबूत होने पर ही जनता को मुक्ति मिलेगी। आइए आंदोलन तेज करें।"