सिरौली गौसपुर: सूबेदार पुरवा कोठरी गौरिया गांव में दो घरों में लगी आग, लाखों रुपए का गृहस्थी का सामान और अनाज जलकर हुआ राख
सूबेदार पुरवा मजरे कोठरे गौरिया गांव में दो घरों में लगी आग लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ राख। घटना आज सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे की है। जब दशरथ लाल पुत्र रामखेलावन और कुंवर बहादुर पुत्र सत्यनारायण रावत के घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया सारा सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल समर सिंह मौके पर पहुंचे नुकसान का आकलन कर रहे।