बंदरी ग्राम मे तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे किसान को कुचला मौके पर हुई मौत ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शुरू किया हंगामा
कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बंदरी ग्राम के समीप एक लापरवाह तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल घर जा रहे किसान भैया सिंह को कुचल दिया,घटना में किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर जांच शुरू कर दी है।