बड़वारा क्षेत्र मे चिन्हित व्यक्तियों को 7 मार्च से लगाई जाएगी पीसीजी वैक्सीन
शनिवार को ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अनिल जामदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश शासन के मंशा अनुसार 7 मार्च से बड़वारा क्षेत्र में पीसीजी वैक्सीन लगाई जानी है जिसमें प्रत्येक गांव मे आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर 18 से 60 वर्ष के उन व्यक्तियों की पहचान कर सूची तैयार करगी।