मझगवां ग्राम में सट्टा पट्टी काट रहे युवक को बड़वारा पुलिस ने किया गिरफ्तार₹2500 नगद किया जप्त की कार्यवाही
बड़वारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़वारा थाना क्षेत्र के मझगवां ग्राम मे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति के द्वारा सट्टा पट्टी काटी जा रही है,जानकारी के बाद तत्काल मौके पर दबिश दी गई, जहां राजेश सेन के कब्जे से सट्टा की कुछ पत्तियां एवं ₹2500 नगद बरामद हुई जिसे जप्त करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।