नीतीश के भरोसे को नीरज ने बताया बड़ा आशीर्वाद, नाम पर भी किया कटाक्ष।।
पटना। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालचाल लेने पहुंचने को अपने लिए बड़ा आशीर्वाद बताया। नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार उनसे मिलने आए और कहा, “तुम आराम से सो, हम सब देख रहे हैं।” नीरज कुमार के मुताबिक, मुख्यमंत्री के ये शब्द उनके लिए बहुत मायने रखते हैं।
इस दौरान नीरज कुमार ने कटाक्ष करते हुए अपने नाम और जन्म से जुड़ी बात भी कही। उन्होंने कहा, “नीरज कुमार नाम और हमारा जन्म में हुआ है अनंत चतुर्दशी में।”
नीरज कुमार के इस बयान की राजनीतिक हलकों में चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री की ओर से मिले भरोसे को उन्होंने अपने लिए संबल और आशीर्वाद के तौर पर पेश किया।
ख़बर जंक्शन लाइव — जहाँ रुकती नहीं खबर।