फुल्लीडूमर: नवनिर्मित फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जदयू सांसद एवं बेलहर विधायक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन
धनकुडिया गांव के फील्ड के पास नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर का उद्घाटन सांसद एवं विधायक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। जमीन के अभाव में एक दशक से लंबित 30 बेड वाले इस अस्पताल का निर्माण ₹ 7 करोड़ 9 लाख की राशि से यहां किया गया है। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।