धनौरा: गजरौला नगर के कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि छात्राओं ने तहरीर में कहा है कि कालेज परिसर में बाहरी युवक आते हैं और छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार करते हैं। गुरुवार को भी उन्होंने एक छात्रा के साथ इसी तरह की घटना करते हुए अपमानित किया। आरोपित के फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए हैं। जिसमें वह डंडे लेकर कार के सामने खड़ा हुआ था।