धनौरा: रील बनाने के चक्कर में डूबा युवक, गजरौला के तिगरी गंगा धाम का मामला, लाइव वीडियो हुआ वायरल
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में भोपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका पुत्र अरुण व गांव के ही रहने वाले गजेंद्र और अपने दो दोस्तों के साथ गजरौला के तिगरी गंगा धाम में शुक्रवार को करीब 2 बजे नहाने के लिए गया था। रील बनाने के चक्कर ने उसने गंगा में छलांग दी और वह गहरे पानी में जाने लगा, पूरा वीडियो उसे मोबाइल में कैद हो गया।