धनौरा: गांव पपसरा खादर में खेलने गया 14 वर्षीय किशोर, नहर में मिला शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
खादर क्षेत्र पपसरा खादर 14 वर्षीय सुहेल खां इस्लामी मदरसे का छात्र था। वह गुरुवार की दोपहर में गांव के दो साथियों के साथ खेलने के लिए गया था। शाम को वापस नहीं लौटा तो स्वजन ने तलाश की। फिर उसका शव गांव के पास में बह रही रामगंगा पोषक नहर में उतराता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। मृतक के भाई रिहान ने हत्या का आरोप।