शाहगंज: पशु आश्रय केंद्र पर गौ पूजा, एकादशी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया
जौनपुर जिले खुटहन क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर स्थित पशु आश्रय केंद्र पर सोमवार की सुबह करीब 11 बजे एकादशी के पावन अवसर पर विधिवत गौपूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष Ajit Prajapati उपस्थित रहे। पंडित बंधु तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धापूर्वक गौपूजन संपन्न कराया।