गिरिडीह: बरगंडा स्थित पुराने साईं मंदिर में दीवार काटकर चोरी, दी गई जानकारी
बरगंडा स्थित पुराना साईं मंदिर में दीवार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। रविवार सुबह 4 बजे इसकी जानकारी दी गई। इस बाबत मंदिर के पंडित जी के द्वारा बताया जा रहा है कि दान पेटी में जो भी पैसा था, उसे चुरा लिया गया है। वहीं शंकर भगवान की तस्वीर के पास रखा एक घड़ा, एक कासा का थाली ,पंडित जी की साइकिल साथ अन्य सामग्री की चोरी भी हुई है।