माधौगढ़: अतरौली और अतरेहटी गांव के बीच पहूज नदी पर पुल बनाने के लिए विधायक ने किया भूमि पूजन
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के अतरौली और अतरेहटी गांव के बीच से निकली पहूज नदी का पुल बनाने के लिए आज दिन गुरुवार समय 5 बजे भूमि पूजन किया गया, भूमि पूजन में विधायक मूलचंद्र निरंजन और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रशासन मौजूद रहा,बतादे की 23 करोड़ 40 लाख की लागत से यह पुल बनेगा जिससे लोगों को लाभ मिल सकेगा,भूमि पूजन के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।