सहदेई बुजुर्ग: वैशाली में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त
वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीआईओ, क्यूआरटी एवं स्थानीय थाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मौके से कई बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।रविवार की दोपहर एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी।