बोध गया: बकरौर में तेज़ रफ़्तार वाहन गड्ढे में गिरा, बड़ा हादसा टला
बोधगया के बकरौर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। घटना के दौरान वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन सीधे गड्ढे में चला गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद बुधवार की सुबह 10 बजे स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर की सहायता से गड्ढे में फंसे वाहन को बाहर निकाला गया।