ताखा: नगला ढकाऊ में खेत में बकरियां चराने को लेकर युवक से हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
Takha, Etawah | Apr 16, 2026 खेत में बकरियां चराने पर विवादः नगला ढकाऊ में युवक से मारपीट, मुकदमा दर्ज ताखा थाना क्षेत्र के नगला ढकाऊ गांव में खेत में बकरियां चराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित योगेन्द्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।