ललितपुर: गांधी नगर में नल के लिए खोदी गई सड़क ठेकेदार ने ऐसे ही छोड़ी, मोहल्ले वाले परेशान, वीडियो आया सामने
वार्ड नंबर 15 गांधीनगर प्रथम में ब्रिज के नीचे चंडी मंदिर जाने वाले रास्ते को सड़क खोद कर छोड़ दी है। बार-बार कहने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं किया जा रहा है। मोहल्ले वासी निकालने के लिए परेशान है। खुद ही पड़े रास्ते पर लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं । कोई सुनने वाला नहीं है। मामले की शिकायत पार्षद से की गई ।पार्षद के प्रयास के बाद भी स्थिति जस की तस है।